फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा

Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुत्तीलाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां। भगवानपुर गांव में रविवार सुबह श्रमिक पुत्तीलाल (28) ने घर में आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुत्तीलाल शराब पीने के आदी थे। रविवार सुबह शराब पीने की बात पर पत्नी से उनका विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर के अंदर चले गए और बरामदे में खड़ी बाइक पर चढ़कर आंगन में लगे जाल से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पुत्तीलाल की मौत के बाद से पिता रामकिशुन व गर्भवती पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुत्तीलाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें