फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
हादसे में गई युवक की जान। - फोटो : हादसे में गई युवक की जान।
विज्ञापन
लखनऊ। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद ठाकुरगंज स्थित गुलाला घाट के पास नदी में नहाने गए सुधीर सक्सेना (30) की डूबकर मौत हो गई। मूलरूप से हरदोई के बेल्थरा गांव निवासी सुधीर पत्नी सोनिका, एक बेटी और दो बेटों के साथ के साथ मड़ियांव नई बस्ती फैजुल्लागंज में किराये के मकान में रहकर भेलपुरी का ठेला लगाते थे। पत्नी सोनिका ने बताया कि उनके पति सुधीर शुक्रवार सुबह दूर के रिश्तेदार के बेटे की मौत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के साथ ठाकुरगंज स्थित गुलाला घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वह गोमती नदी में नहाने के लिए चले गए और गहरे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुधीर को नदी से बाहर निकलवाया और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सुधीर की मौत महज एक हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें