गदागंज (रायबरेली)। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक डंपर के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
गदागंज थाना क्षेत्र के सुट्टा हरदो निवासी मंजीत कुमार गौड़ (25) पुत्र भुवन प्रसाद बाइक से खाद लेने के लिए गदागंज कस्बे आया था। खाद न मिलने पर वह वापस बाइक से दीनशाह गौरा जा रहा था। तभी रास्त में एक डंपर ने गंग नहर पुल के पास मंजीत की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह डंपर के नीचे आ गया और कुचल कर उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी गदागंज राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। डंपर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।