फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने जान दी

Tue, 31 Oct 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे जीत गांव में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। गांव निवासी सूपे (27) का शव सोमवार को घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक सूपे की पत्नी शनिवार रात मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से सूपे नाराज था। सुबह परिजन खेत चले गए तो सूपे ने फांसी लगा ली। परिजनों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें