मलिहाबाद। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर जगदीशपुर गांव निवासी रोहित मौर्य (30) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
रोहित हरदोई जनपद के निजी अस्पताल में काम करते थे। उनके पिता सतीश मौर्य ने बताया कि रोहित मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से संडीला जाने की बात कहकर निकला था। पांच बजे उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिली। रेलवे पुलिस ने बताया कि पोल संख्या 1098/8 के निकट लखनऊ से जम्मू के लिए जा रही बेगमपुरा ट्रेन के सामने कूदकर रोहित ने आत्महत्या कर ली। रोहित के परिवार में मां रामगोरी और भाई हैं।