निगोहां। मीरकनगर गांव में भाइयों से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मीरकनगर निवासी विजय कुमार (27) पत्नी सपना को मोहनलालगंज के जबरौली छोड़ने गए थे। उनकी मां पद्मावती के मुताबिक ससुराल से लौटने के बाद उनके तीनों बेटों वीरेंद्र, धर्मेंद्र और विजय कुमार में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। पड़ोसियों ने किसी तरह तीनों को शांत कराया। विजय कमरे में चले गए और मोबाइल पर बहुत देर तक बात करते रहे। इसके बाद छत में लगे हुक में साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी।