बख्शी का तालाब। क्षेत्र के एमके पुरम निवासी प्रदीप कुमार (30) ने शनिवार देर रात पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार हजरतगंज स्थित पैथोलॉजी में काम करते थे। परिवार में पत्नी रितु और एक बेटा है। भाई सरोज ने बताया प्रदीप का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में ही दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर घरवालों ने उन्हें नीचे उतारा पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।