मोहनलालगंज। मऊ गांव में सोमवार रात पिता की डांट से नाराज युवक पिता पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। कस्बा मोहनलालगंज चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के मुताबिक अंकित कुमार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब के नशे में घर में गाली-गलौज करने के साथ मोहल्ले में बवाल कर रहा था। पिता रज्जन लाल ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह पिता से ही भिड़ गया। इस पर पिता ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अंकित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अतुल सिंह और दरोगा आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े और युवक को काफी देर तक समझाते रहे। पुलिस के समझाने पर अंकित नीचे आने के लिए तैयार हुआ, जिसके बाद उसे सुरक्षित टंकी से नीचे उतार लिया गया।
टंकी पर चढ़ा युवक