फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: चमकदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों की आंखों में चमके लखनऊ के लाल, आईपीएल की इन टीमों में दिखाएंगे जलवा

Tue, 26 Nov 2024 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के युवा क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी अपने चमकदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों की आंखों में चमके। एक दिल्ली तो दूसरा हैदराबाद सनराइजर्स की तरफ से अपना जलवा दिखाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी IPL बोली में खरीदे गए। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में चल रहे आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में शहर के दो युवा क्रिकेटर विप्रज निगम और जीशान अंसारी फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचने में सफल रहे। 30 लाख की बेस प्राइस वाले विप्रज निगम 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के और इसी बेस प्राइस वाले जीशान अंसारी 40 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद के हो गए। दोनों ही खिलाड़ी लेग स्पिनर हैं। अपने चमकदार प्रदर्शन से सुर्खियों में रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल प्रदेश की अंडर-23 टीम में खेलने वाले विप्रज निगम ने सबसे पहले यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की ओर से 12 मैच खेलकर 20 विकेट अपनी झोली में डाले। इस प्रदर्शन के आधार पर विप्रज ने पहले यूपी रणजी टीम और फिर टी-20 में जगह बनाकर अपनी सार्थकता साबित की। 

Trending Videos

यूपीसीए की चयन समिति ने नकार दिया

दूसरी ओर जीशान अंसारी ने यूपी टी-20 लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ा और मेरठ मावरिक्स को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। लीग में उन्होंने 12 मैच खेलकर सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए। लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद जीशान को यूपीसीए की चयन समिति ने नकार दिया। उन्हें न ही यूपी रणजी टीम में जगह मिली और न ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बुलावा आया।

सुल्तानपुर के कुमार कार्तिकेय को राजस्थान रॉयल्स का टिकट

सुल्तानपुर के मूल निवासी कुमार कार्तिकेय अब अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ दिखेंगे। आरआर ने कुमार कार्तिकेय को 30 लाख की प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

लेग स्पिनर कार्तिकेय मध्य प्रदेश की ओर से रणजी टीम में खेलते हैं। वर्ष 2021-22 में रणजी ट्रॉफी के मैच में मध्य प्रदेश को पहली बार चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें अपने टीम में रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें