लखनऊ। राजधानी में शहर से लेकर गांव तक स्मार्ट मीटर धारक उपभोक्ताओं को मई में जलाई बिजली के बिल मोबाइल पर भेजे जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं को बिल का मेसेज नहीं मिला है वे www.uppcl.org या अपने uppcl consumers app के माध्यम से बिल को निकाल सकते हैं। बिल में अंकित बारकोड को स्कैन कर भुगतान भी कर सकते हैं।