लखनऊ। चालू वित्तीय वर्ष पूरा होने में 24 दिन रह गए हैं। इस कारण नगर निगम का गृहकर वसूली में तेजी लाने पर जोर है। इस रविवार को भी छुट्टी के दिन शहर के सभी जोनल कार्यालयों और कैश काउंटरों पर हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक यह सुविधा मिलेगी। इस दौरान भवन स्वामियों का कर निर्धारण करवाकर डाटा की फीडिंग तथा अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कराया जाएगा, ताकि करदाताओं को असुविधा न हो। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बकायेदारों से संपर्क कर टैक्स जमा कराएं।