फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का तोहफा : बड़े शहरों में 10, छोटे शहरों में पांच स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई, अक्तूबर में शुरू होगी योजना

Tue, 14 Sep 2021 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सरकार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप, तहसील, कचहरी, ब्लॉक, रजिस्ट्रार कार्यालयों, मुख्य बाजारों अस्पतालों आदि स्थानों पर यह सुविधा देगी। मिशन युवा के अंतर्गत मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देना राज्य सरकार का अहम लक्ष्य है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने शहरों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा में बदलाव कर दिया गया है। अब बड़े शहरों यानी 10 लाख से अधिक वाले शहरों में 10 और छोटे शहरों में पांच स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। पहले बड़े शहरों में पांच और छोटे शहरों में दो स्थानों पर ही मुफ्त वाई-फाई देने का प्रस्ताव था। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दूबे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। शासनादेश में कहा गया है कि सरकार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप, तहसील, कचहरी, ब्लॉक, रजिस्ट्रार कार्यालयों, मुख्य बाजारों अस्पतालों आदि स्थानों पर यह सुविधा देगी। मिशन युवा के अंतर्गत मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देना राज्य सरकार का अहम लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें