फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई जिलों के बदले डीएम

Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। सूत्रों के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन


वहीं, गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। 

उधर, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

डीएम जौनपुर अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा आनंद डीएम अमेठी बनाई गई हैं। राज्य संपत्ति अधिकारी डॉ. वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें