फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया, कहा- हमेशा याद किए जाएंगे

Mon, 12 Nov 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय संसदीय कार्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


आज जारी किए गए एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनंत कुमार एक लोकप्रिय नेता थे। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था।

उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अनंत कुमार की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए अनंत कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें