फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के चुने गए मेयरों से मिले सीएम योगी, जानें- किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 03 Dec 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ से मेयर चुनी गई संयुक्ता भाटिया व सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 14 नगर निगमों में चुने गए भाजपा प्रत्याशियों से मुलाकात की और पार्टी पदाधिकारियों से आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


सीएम योगी लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और निकाय चुनाव में आए परिणाम पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।

इस बैठक में निकाय चुनाव मे परिणामों की भी समीक्षा की जा रही है। साथ ही सहकारिता चुनाव की तैयारी पर भी बात हो रही है।

भाजपा के लिए चिंता की बात है कि प्रदेश के 75 जिलों के 36 जिला मुख्यालयों पर पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। महोबा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए लड़ी भाजपा प्रत्याशी की तो जमानत ही जब्त हो गई। कुछ और बड़े नेताओं के यहां पार्टी की जमानत जब्त हुई है।

ऐसे में पार्टी इन चुनाव परिणाम की गंभीरता से समीक्षा कर रही है जिससे लोकसभा चुनाव 2019 में बेहतर तैयारी से उतरा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें