मोटर कार रैली को रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए मोटर कार रैली को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का आयोजन महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया है।
रैली भारत, बांग्लादेश व म्यांमार के उन सभी जगहों पर जाएगी जो कि ऐतिहासिक रूप से महात्मा गांधी से जुड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।