योग कार्यक्रम का शुभारंभ करते एमएलसी अवनीश कुमार सिंह समिति
लखनऊ। इंदिरा नगर ए ब्लॉक स्थित योग पार्क में मंगलवार को योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया। यह योग कार्यक्रम 21 जून योग दिवस तक नियमित रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर योग गुरु ओंकारजी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता व इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा और आरडब्ल्यूए महामंत्री सुनील त्यागी आदि शामिल रहे।