फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं के लिए योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बेहद जरूरी है। यह शरीर के साथ मानसिक स्थिति को भी मजबूत करता है। पब्लिक रिसर्च फाउंडेशन व योग सेंटर की ओर से बुधवार को गोमतीनगर के विशाल खंड में महिलाओं के लिए आयोजित निशुल्क जांच और योग चिकित्सा परामर्श शिविर में योगा सेंटर की सीईओ शेफाली बेरी ने ये बातें कहीं। संस्था की अध्यक्ष हर्षिता द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को नियमित रूप से योग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। चिकित्सक परामर्शदाता डॉ. ऋतु गर्ग और योगाचार्य प्रशांत शुक्ला ने योग का महत्व बताया। शिविर में योग प्रशिक्षक अंकित, लोकेश, अंकिता, श्वेता और नीतू आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें