फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली नेपाल की यमुना का अवध में अभिनंदन

विज्ञापन
साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली नेपाल की यमुना का अवध में अभिनंदन
विज्ञापन
लखनऊ। नेपाल के झापा से साइकिल पर विश्व भ्रमण के मिशन पर निकलीं यमुना ढकाल का अवध की धरती पर भव्य स्वागत हुआ। शुक्रवार को वह राज्य महिला आयोग पहुंचीं, जहां आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने उनका अभिनंदन किया। अपर्णा यादव ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरूकता फैलाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यमुना जैसी युवतियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। अकेले साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकलना साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जिससे अन्य युवतियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यमुना ढकाल ने कहा कि दुनिया को देखने और समझने का सबसे बेहतर माध्यम यात्रा है। वह चाहती हैं कि नेपाल और दक्षिण एशिया की युवा पीढ़ी बड़े सपने देखने का साहस करे और उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़े।

साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली नेपाल की यमुना का अवध में अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें