फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गायत्री शक्तिपीठ में हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को यज्ञोपवीत संस्कार में बाराबंकी, उन्नाव, बहराइच व अन्य कई जिलों के लोगों ने भाग लिया। परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ संस्कार कराया गया। मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को यज्ञोपवीत धारण कराया। बालकों को पवित्र जनेऊ पहनाया गया। साथ ही, इसका महत्व समझाया। कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति के प्रमुख संस्कारों में से एक है। यह व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है। कहा कि लोगों में संवेदनाओं का होना बहुत जरूरी है। बिना संवेदना के व्यक्ति के अंदर से मनुष्यता मर जाती है। समापन पर सभी ने वैदिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें