फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला अस्पताल में आज से होंगे एक्सरे, ठीक कराई मशीन

Sun, 19 Mar 2023 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक करा दी गई है। ऐसे में सोमवार से अस्पताल में फिर से एक्सरे होने लगेंगे। जिला अस्पताल में एक्सरे की फ्री जांच के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। इस मशीन में रोजाना 100 से अधिक मरीजों का एक्सरे किया जाता है। शनिवार को मशीन का मुख्य कंप्यूटर खराब हो गया था।
विज्ञापन

मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे। इंजीनियरों की टीम ने एक्सरे मशीन को ठीक कर दिया है। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि एक्सरे मशीन ठीक करा दी गई है। सोमवार से एक्सरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें