फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहित्यकार सत्येंद्र और डॉ. राम बहादुर को श्री कृष्णदत्त मिश्र सुस्मृति सम्मान

विज्ञापन
साहित्यकार सत्येंद्र और डॉ. राम बहादुर को श्री कृष्णदत्त मिश्र सुस्मृति सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत उप्र हिंदी में शनिवार को श्री कृष्णदत्त मिश्र साहित्य संस्थान ने कृष्णदत्त मिश्र की 84वीं जयंती मनाई। साथ ही, श्री कृष्णदत्त मिश्र सुस्मृति सम्मान-2025 का भी आयोजन हुआ। साहित्यकार सत्येंद्र तिवारी और डॉ. राम बहादुर मिसिर को सुस्मृति सम्मान दिया गया। दोनों साहित्यकारों को 5,100 रुपये की राशि और प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी और प्रो. अलका पांडेय पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, विनीता मिश्रा, संजय समर्थ मिश्र, डॉ. मोनिका पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें