झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में सामूहिक कलम-दवात और शस्त्र पूजन समारोह आयोजि
लखनऊ। यम द्वितीया पर मंगलवार को झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में सामूहिक कलम-दवात और शस्त्र पूजन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त का विशेष शृंगार, कथा और 56 भोग के बाद सामूहिक पूजन किया गया। प्रसाद स्वरूप कलम वितरित की गई। सामूहिक हवन और मां गोमती की आरती भी हुई। इस मौके पर कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, मनोज डिंगर, कीर्ति चौधरी, निशीथ श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, सचिन निगम समेत श्रद्धालु माैजूद रहे।