इरा मेडिकल कालेज में विश्व फिजियोथैरेपी दिवस सोमवार को मनाया गया।
इसमें मुख्य अतिथि पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस डीके त्रिवेदी थे।
कार्यक्रम में
आयोजक सचिव और कालेज की मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कायनात फातिमा ने
फिजियोथेरेपी और इसकी शुरुआत के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि आज
केसमय में पीजी कोर्स भी फिजियोथेरेपी में उपलब्ध हैं। कालेज के निदेशक
प्रो. अशोक शर्मा ने फिजियोथेरेपी को आज की जरूरत बताया।