कार्यशाला में यूपी डीजीपी ओपी सिंह।
- फोटो : amar ujala
यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार सुबह साइबर क्राइम पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यशाला का आयोजन लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय में किया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यूपी डीजीपी ने कहा कि तकनीक बढ़ने के साथ ही यह हमारे लिए बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए यूपी पुलिस को सक्षम बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।