श्रमजीवी महिलाओं को किया सम्मानित
लखनऊ। गोमती नगर स्थित रेल विहार कॉलोनी परिसर में रविवार को द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के तहत नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान हुआ। इसमें श्रमजीवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साड़ी और किचन किट दी गई। भजनों और गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। नव अंशिका फाउंडेशन की संस्था की अध्यक्ष नीशू त्यागी, उपाध्यक्ष नीरा लोहानी और अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट ने अपने विचार रखे। अनीता, सीमा, माया, नेहा, रेखा, रंजीता, पूनम, वर्षा आदि मौजूद रहीं।
श्रमजीवी महिलाओं को किया सम्मानित