लखनऊ। मड़ियांव के सीतापुर रोड, खदरी के पास रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से सुरेंद्र (32) के दोनों पैर कट गए। मड़ियांव पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सुरेंद्र पत्नी पूजा व भाई रमाकांत के साथ सीतापुर रोड पर एल्डिको एट्रिया अपार्टमेंट के पास रहते हैं और मजदूरी करते हैं। भाई रमाकांत ने बताया कि उन्हें दो बजे सुरेंद्र के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पुलिस से मिली थी। इस पर वह पूजा के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से सुरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सुरेंद्र की हालात गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त सुरेंद्र नशे में थे।