लखनऊ। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की मूल शक्ति और पूंजी है। पार्टी के आगामी अभियानों के संदर्भ में हलवासीया कोर्ट में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नौ जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी और 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस मनाने की तैयारी की समीक्षा की। आनंद द्विवेदी ने सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 10 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया। 10 जुलाई को हनुमान सेतु मंदिर पर भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राज्यसभा सांसद बृजलाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सुशील तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता मौजूद रहे।