फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलबा निस्तारण प्लांट का काम अधूरा, 50 हजार जुर्माना लगाया

विज्ञापन
जांच करते नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सीएंडडी वेस्ट (मलबा निस्तारण) प्लांट की क्षमता बढ़ाने में लापरवाही करने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार की फर्म पर 50 हजार रुपयेे का जुर्माना लगाया है। प्लांट की क्षमता 100 से बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन करने के निर्देश 10 माह पहले दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं किया गया है।शहर में बिल्डिंगों के टूटने व मरम्मत कार्य से निकलने वाले मलबा के निस्तारण के लिए मोहनलालगंज तहसील में आने वाले हरिकंशगढ़ी गांव में करीब दो साल पहले 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का प्लांट लगाया गया था। इसकी क्षमता 300 मीट्रिक टन रोज करने के लिए और मशीनें लगाने का काम करीब 10 महीने पहले निजी कंपनी राइज इलेवन इको प्रोडटक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। यह काम कंपनी को दिसंबर में पूरा करना है, लेकिन बुधवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया तो यहां मशीनें नहीं थीं। सिविल वर्क भी अधूरा था। नगर आयुक्त कंपनी के अफसरों से जवाब तलब किया तो बताया गया कि 15 दिन में मशीनें आ जाएंगी। इस पर उन्होंने कंपनी पर 50 हजार रुपयेे का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। अपर नगर आयुक्त अरविंद राव को निर्देश दिए कि कंपनी को नोटिस जारी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें