लखनऊ। 65वीं सीनियर राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 17 से 21 नवंबर तक बागपत में आयोजित की जाएगी। इसके लिए लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से चार नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज अहमद ने बताया कि ट्रायल बुधवार को शाम चार बजे ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में होंगे।