मेयर को ज्ञापन देतीं महिला व्यापारी।
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित बालाजी एन्क्लेव से होकर गुजरने वाली सड़क की समस्या का सुधार न होने से महिला व्यापारियों ने मेयर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नगर अन्य व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि हंसखेड़ा नरपत खेड़ा की ओर जाने वाली रोड बंदकर दी गई है। इससे तमाम व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।