फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से बर्बरता, हाथ फटा, जबड़ा टूटा, शरीर पर मारपीट के निशान, मरणासन्न कर सड़क किनारे फेंका, आलमबाग में गंभीर हालत में मिली मदेयगंज की महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में मंगलवार रात 25 वर्षीय महिला से बर्बरता की गई। बुरी तरह पीटकर अधमरा करने के बाद उसे मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। बुधवार सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को महिला के परिचितों के वारदात में शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

मदेयगंज निवासी महिला मंगलवार रात आठ बजे सहेली की बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। हालांकि, यह नहीं बताया था कि पार्टी कहां है। देर रात तक उसके न लौटने पर परिवारीजन ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि आलमबाग के फतेहअली इलाके में सड़क किनारे एक महिला घायल पड़ी है। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा महिला मरणासन्न थी। इस पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला का बायां हाथ फटा था, जिस पर 12 टांके लगाए गए। जबड़ा टूटा था और चेहरे पर सूजन थी। पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पर किस कदर बर्बरता की गई। महिला के जानकारी देने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पीड़िता अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी है। हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन




पीड़िता बोली, सफेद कार में किया गया अगवा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि तीन-चार लोगों ने सफेद कार में उसे अगवा किया। बाद में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। एडीसीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं। अभी तक सफेद कार वहां नहीं दिखी है। सर्विलांस टीम संदिग्ध नंबर भी चिह्नित कर रही है।



पति ने कहा, पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ

पीड़िता के पति ने दावा किया कि पत्नी ने बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि जब उन्होंने पीड़िता से बातचीत की थी तब ये बात सामने नहीं आई थी। ऐसा है तो एफआईआर में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें