करंट से झुलसे बच्चे की मदद के लिए मुख्य अभियंता से मिलीं महिलाएं।
लखनऊ। एडवा और महिला फेडेरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम से मिलकर बिजनौर के सैनिक विहार में करंट से झुलसे बच्चे की आर्थिक मदद करने की मांग की है। संगठन की मधु गर्ग व अनु सहगल के मुताबिक बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आठ वर्षीय बच्चे के दोनों हाथों को काटने पड़े। महिलाओं ने जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और घायल बच्चे को मुआवजा देने की आवाज उठाई। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग जांच पूरी कर बच्चे को उचित मुआवजा देगा। महिलाओं ने भी अल्टीमेटम दिया कि बच्चे के परिवार को न्याय दिलाने तक महिला संगठन संघर्ष करेगा। प्रतिनिधिमंडल में वंदना राय, नीलू नारायण कांति मिश्रा व बबिता भी शामिल थीं।