फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं ने जाना हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग

Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीकेटी में ग्रामीण महिलाओं के साथ मौजूद बीडीओ पूजा पांडेय।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत खेसरावां, उसरना में जागरूकता चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम में बीडीओ पूजा पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चौपाल में आईं ग्रामीण महिलाओं को सहायता हेल्पलाइन नंबरों औ उनके उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिला की पुत्री विवाह योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें