कल्याणपुर स्थित शिवानी विहार में आयोजित महिलाओं के बीच एक संवाद कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांस
लखनऊ। पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण ही समाज उत्थान की कुंजी है। उन्होंने महिलाओं को लखपति बनने के गुर सिखाने, प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने पर जोर दिया। वे कल्याणपुर स्थित शिवानी विहार में आयोजित महिलाओं के बीच एक संवाद कार्यक्रम में शनिवार को मौजूद थीं। स्वदेश महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से आयोजित इस संवाद की अध्यक्षता हेमा बिष्ट ने की। इस अवसर पर सचिव शोभा पटवाल और कोषाध्यक्ष वंदना पांडेय के अलावा समूह की अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
कल्याणपुर स्थित शिवानी विहार में आयोजित महिलाओं के बीच एक संवाद कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांस