हरियाणा में तैनात मड़ियांव निवासी महिला चिकित्सक ने कानपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर पर अश्लील मैसेज कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया था। हरियाणा पुलिस ने मामला पीड़िता के स्थानीय थाने मड़ियांव में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिये कानपुर में ईएसआईसी मिनिस्ट्री एंड लेबर एमप्लॉयमेंट रीजनल ऑफिस में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर रोहित डागर से बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद रोहित अश्लील मैसेज भेजने लगा। मना करने पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस पर हरियाणा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मुकदमा मड़ियांव थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है।