फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी

Mon, 10 Jun 2024 05:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति जख्मी हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया और इसमें सवार तीन मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी सुनील कुमार (40) पत्नी सुनीता (37) को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। गोसाईंगंज में कबीरपुर के पास पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गए। टक्कर के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया और इसमें सवार तीन मजदूर रमेश, फकीरे और मुनमुन घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी डाला चालक मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील को ट्राॅमा सेंटर और घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से सदरपुर करौरा निवासी फकीरे (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन


आधे घंटे बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद पिकअप में लदी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इसके चलते करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोरियों को किनारे कराके यातायात सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें