मोहनलालगंज। मेला देखकर पैदल लौट रही बुजुर्ग महिला की एसयूवी की टक्कर से मौत हो गई। भरसवा गांव निवासी निर्मला (68) रविवार शाम सिसेंडी में लगे हटिया का मेला देखकर पैदल लौट रही थीं। मीनापुर गांव के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से उनको टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। निर्मला को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, वहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उनके बेटे बबलू ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।