लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन बे आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार को एक क्लब में हरियाली तीज का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सावन के गीतों का आनंद लिया। भजनों व गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कोमल गुप्ता, मानसी द्विवेदी और ममता अग्रवाल ने हिस्सा लिया। वंदना गुप्ता, गरिमा बंसल, उर्वशी माहरोत्रा और राशि गुप्ता भी उपस्थित रहीं।