डांडिया नाइट में भक्ति गीतों पर जमकर झूमीं महिलाएं
लखनऊ। लाटूश रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से भजन संध्या और डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भजनों से मां का गुणगान किया। डांडिया नाइट में सहेलियां भक्ति गीतों पर जमकर झूमीं। पारंपरिक परिधान पहने महिलाओं ने कार्यक्रम में संस्कृति और भक्ति के खूबसूरत संगम की झलक पेश की। संस्थापक राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता, महामंत्री इंद्रा उपाध्याय, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, सचिव जयश्री प्रिया गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
डांडिया नाइट में भक्ति गीतों पर जमकर झूमीं महिलाएं