फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं ने प्रधान को दौड़ाया, वीडियो वायरल

Mon, 14 Oct 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाएं एक ग्राम प्रधान को दौड़ा रही हैं। वायरल वीडियो गेगासो गांव का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधान ने कॉलोनी दिलाने के नाम पर महिलाओं से रुपये लिए थे। इससे महिलाएं नाराज थीं।
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम प्रधान बाइक से गेगासों गांव में चल रहे प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गईं। ग्राम प्रधान किसी तरह वहीं पर अपनी बाइक छोड़कर जान बचाकर भागे। किसी ने प्रधान का भागते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान को एक युवती दौड़ाते हुए दिखाई दे रही है। महिलाओं ने एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रधान के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें