लखनऊ। इकाना स्टेडियम के पास मॉल में महिलाओं ने फ्रेंडशिप डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजक नेहा तिवारी के नेतृत्व में कई मजेदार प्रतियोगिताएं हुई। इनके जरिये मित्रता का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर और शुभकामनाएं देकर हुआ। अर्पिता भट्टाचार्य, आराधना यादव, एकता शुक्ला, पूजा मिश्रा और रैना पाठक सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।