लखनऊ। रकाबगंज के गौसनगर निवासी शहनाज बानो मंगलवार दोपहर दो तोले का सोने का हार लेकर मैचिंग के झुमके लेने अमीनाबाद स्थित दुकान पहुंची थीं। उनके मुताबिक हाथ में एक पर्स थी, जिसमें हार रखा था। झुमके देखने के दौरान ध्यान भटक गया। इस बीच पास में खड़ी महिला उनका पर्स लेकर भाग निकली। उन्होंने केस दर्ज कराया है।