फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला महिला का अधजला शव

Fri, 03 Mar 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेल पटरी के किनारे एक महिला का अधजला शव मिलने से दहशत फैल गई। चेहरे पर साड़ी लिपटी थी। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए किसी ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस अफसरों ने पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दुर्जन का पुरवा मजरे कुचरिया गांव के पास रेल पटरी पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने 25 वर्षीय एक महिला का अधजला शव देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला आसमानी रंग की साड़ी व हरे रंग की चूड़ी पहने थी। गले में आर्टीफिशियल मोतियों की माला थी। दांतों के बीच जीभ फंसी थी। चेहरे पर साड़ी लिपटी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले गला घोंटकर महिला की हत्या की गई। फिर पहचान छिपाने के लिए किसी ज्वलनशील पदार्थ से चेहरे को जला दिया गया। चेहरा पूरी तरह व शरीर का अन्य हिस्सा आंशिक जला था। मांग में सिंदूूर लगा था। इससे पता चल रहा है कि महिला शादीशुदा थी। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि जिले में पिछले कुछ समय में लापता हुईं महिलाओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ लोगों के परिजनों से अधजले शव की पहचान कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में जांच की जा रही है।
.....
जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे
भदोखर क्षेत्र में रेल पटरी के किनारे महिला का अधजला शव मिला है। गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला को जलाने की बात सामने आई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। खुलासे के लिए सर्विलांस सेल की मदद भी ली जा रही है। जल्द हत्यारे दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन

वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें