फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरा नहर के रेगुलेटर में फंसा मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 15 Jul 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नगराम। इलाके से गुजरी इंदिरा नहर के सलेमपुर रेगुलेटर में मंगलवार दोपहर महिला का शव फंसा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




एसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे लोगों ने रेगुलेटर में महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला के शव को नहर से निकलवाया। ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। एसओ का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो चुका है। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शरीर पर लाल रंग का सलवार व कुर्ता है। दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ है। शव की पहचान के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। शव मिलने की सूचना शहर के सभी थानों और आसपास के जनपदों की पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें