लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे देवकली मजरे पिलखा गांव निवासी सर्वेंद्र यादव की पत्नी विनीता (35) शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने विनीता को फंदा से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सर्वेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक बीमार थी। विनीता की पांच साल की बेटी कनक है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।