फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या की आशंका

Sun, 26 Apr 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के पंडित खेड़ा में शुक्रवार सुबह महिला घर में फंदे से लटकी मिली। महिला के भाई ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी आशा जायसवाल (40) की शादी आठ वर्ष पहले ऑटो चालक से हुई थी। पति ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पत्नी बेटे को स्कूल लेने नहीं पहुंची। स्कूल शिक्षिका की सूचना पर वह बेटे को लेकर घर पहुंचे तो आशा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि पहले दो बच्चों की मौत से आशा परेशान रहती थीं। आशा के भाई गौरव ने जीजा पर बहन की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मौखिक रूप से जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया, लिखित तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें