फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़, टक्कर मारकर गिराया

Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर स्कूटी में टक्कर मारकर महिला व उनके पति को गिरा दिया। इसके बाद मारपीट की। शोर होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत के आठ दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चौक निवासी महिला के मुताबिक, 26 मार्च की दोपहर वह पति संग अमीनाबाद से स्कूटी से लौट रही थीं। नादान महल रोड के पास बाइक सवार ठाकुरगंज निवासी तारिक कुरैशी व उसके साथी ने दंपती का पीछा किया और छेड़छाड़ की। विरोध पर स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। बचाव करने पर आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। दंपती के शोर मचाने पर भीड़ जमा होते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
आठ दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता का कहना है कि 26 मार्च को ही उन्होंने बाजारखाला पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने दो अप्रैल को इस संबंध में केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें