फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफा की दुकान से जेवर लेकर भागी महिला

Mon, 07 Oct 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर में सराफा की दुकान से एक महिला सोने का झाला चोरी कर भाग निकली। झाला की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर के हनुमान मंदिर के सामने रहने वाले अभिषेक वर्मा सराफा व्यवसायी हैं। उनकी घर में ही ज्वैलर्स की दुकान हैं। शुक्रवार को उसकी दुकान में एक महिला, एक युवती व छोटे बच्चे के साथ आई और झाला दिखाने को कहा। व्यवसायी ने झाला निकालकर उसके सामने रख दिए। महिला ने चांदी का पायल उतारा और उसे जोड़ने के लिए दे दिया। दुकानदार पायल जोड़ने लगा। इस दौरान महिला ने 40 ग्राम वजनी सोने का झाला चोरी कर लिया और भाग निकली।

व्यवसायी ने सीसीटीवी में देखा तो महिला चोरी करते हुए दिखी। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें