फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला दरोगा, प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 05:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी) के फुरसतगंज थाने से शनिवार रात महिला थाने के लिए स्थानांतरित महिला दरोगा रविवार को अपना इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। एसपी की नामौजूदगी में महिला दरोगा ने एएसपी व एसओ पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। दरोगा ने कहा कि वह कमाऊ पूत नहीं बन पाई इसलिए उसे परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

कई अन्य उपनिरीक्षक के साथ फुरसतगंज थाने में तैनात महिला दरोगा सुधा वर्मा का स्थनांतरण शनिवार रात महिला थाना के लिए हुआ था। रविवार सुबह अपना इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंची दरोगा ने एएसपी दयाराम व एसओ प्रेमचंद्र पर तरह-तरह से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।
 

 

दरोगा ने कहा कि उसका स्थानांतरण फरवरी 2020 में महिला थाना से फुरसतगंज थाने के लिए हुआ। महिला दरोगा का कहना था कि महिला थाने में तैनाती के दौरान वह जब भी छुट्टी के लिए एएसपी के पास गई उन्होंने हर बार मना कर दिया। एक बार वह छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए उनके आवास पर भी गई लेकिन उन्होंने यह कहकर भगा दिया कि छुट्टी नहीं दूंगा मरना हो तो जाकर मर जाओ। इसके बाद उसको फुरसतगंज भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

 

फुरसतगंज में उसने एक बार एक वाहन को रोका। वाहन में आठ जानवर लदे थे। चालक ने कहा कि वह एसएचओ को पैसा देता है। बाद में एसओ के कहने पर उसने वाहन छोड़ दिया। इसकी रिकार्डिंग भी उसके पास है। इसके बाद पहले तो उसकी ड्यूटी थाने के भीतर और बाद में अकेले खैरहना बैरियर पर लगा दी गई। दरोगा का कहना था कि उसको इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह कमाऊ पूत नहीं बन पाई। दरोगा ने कहा कि वह चमचई करके नौकरी नहीं करना चाहती इसलिए इस्तीफा देने आई है।

 


आरोप मनगढ़ंत : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि महिला दरोगा का स्थानांतरण विहित प्रक्रिया के तहत स्थापना बोर्ड से अनुमदन के बाद किया गया है। यदि उन्हें कोई समस्या है तो वे मिलकर अवगत कराएं। निदान कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें